Ticker

6/recent/ticker-posts

मासूम

कुछ एक मासूम अब भी कचरे में,
अपना बचपन तलाश करते हैं।

तुम खुदा की तलाश करते हो,
वो बस खाना तलाश करते हैं।

रौनकें होंगी तुम्हारे दर पे,
हैं तो बेशक हुआ करें।

तुम सजदे तलाश करते हो,
वो उल्फत तलाश करते हैं।

दीवारों पे लिखी इबारत से,
ज़हीन होता है क्या कोई।

वो बस्ते तलाश करते हैं,
वो किताबें तलाश करते हैं।

दखलन भोपाली

Post a Comment

0 Comments