Ticker

6/recent/ticker-posts

कुछ कदम

कुछ कदम चलता हूँ गिर जाता हूँ
थाम लेते हैं दो चार हाथ
सांसे फिर संभल सी जाती हैं
फिर बढ़ जाते है कदम अनदेखी अनजानी मंज़िल की ओर
खींसे निपोरते रास्ते कभी हँसते हैं
कभी मुँह चिढ़ाते हैं, फिर गिरा देते हैं
चुपचाप से अदृश्य रोड़ा डाल
फिर सहमी सांसों को वही दो चार हाथ संभाल लेते है
सोचता हूँ उन हाथों को अपने जिस्म का नाम दे दूँ
जो संभाले हैं इस जिस्म मे सांसे।।
दखलन भोपाली

Post a Comment

0 Comments