सुनो, धर्म हमेशा भूख से हारा है।
हारता रहता है अक्सर भूख से।
बस भूख के प्रकार भिन्न होते हैं।
वास्तविकता न धर्म है, न मानवता।
हाँ, अपवाद ज़रूर है निस्वार्थ मानवता की सेवा।
कम ही दिखती है पर गज़ब सुकून देती है।
वास्तविकता है भूख।
वैसे सुबह सुबह ढूंढ कर काले कुत्ते को रोटी खिलाना।
सुबह सुबह तालाब पे मछलियों को आटे की गोलियां डालना।
कुत्ते दिखते ही बिस्किट का पैकेट सड़क पे कुत्तों के सामने फैला देना।
शनिवार को तेल की बाल्टी लिए किसी नशेले की बाल्टी में पाँच रुपये का सिक्का डाल कर हाथ जोड़ के बुदबुदाना धर्म नहीं हो सकता।
दिन के हिसाब से कपड़ों के रंग चुनना धर्म नहीं हो सकता।
इसमें शामिल है एक प्रकार की भूख।
तुम्हें शायद पता नहीं, पर तुम डरपोक हो।
डरते रहो मेरी बला से।
दखलन भोपाली
0 Comments