कुछ रिश्ते तो नीम हुए हैं
कुछ में लज़्ज़त बाक़ी है
जीवन के इस कठिन सफ़र में
थोड़ी राहत बाक़ी है
बच्चों के हँसते चेहरे हैं
कुछ बच्चे गंभीर हुए
कुछ बड़ों ने आशा छोड़ी
कुछ में हिम्मत बाक़ी है
मैं भी दिनभर पर फैलाकर
सांझ में शाख़ पे लौटा हूँ
जिस शाख़ पे मेरा घरौंदा
उसमें तिनका बाक़ी है
दखलन भोपाली....
0 Comments