Ticker

6/recent/ticker-posts

एक अशआर लिख चला हूँ

एक अशआर लिख चला हूँ
तुम ग़ज़ल समझ के पढ़ लेना
मेरी आँखें में सेहरा सी वीरानी थी
तुम सजल नयन से पढ़ लेना

पर तो तेरे भी नोंचे हैं
समय के वहशी पंजो ने
मैं ना उड़ पाया तो क्या,
तुम आशा पंख से उड़ लेना

मैं तो न रच पाया
दुनिया अपने मतलब की
तुम प्रयास छोड़ न देना
कुछ अपने जैसा गढ़ लेना

एक अशआर लिख चला हूँ बस
तुम ग़ज़ल समझ के पढ़ लेना

दखलन भोपाली

Post a Comment

0 Comments