Ticker

6/recent/ticker-posts

इश्क़ में अश्क़ बहें, लाज़मी सा लगता है

इश्क़ में अश्क़ बहें, लाज़मी सा लगता है
आँसुओं से आदमी, आदमी सा लगता है
सेहरा सी वीरानी भी, कहां लुत्फ देती है
यूँ तो बस आदमी, अजनबी सा लगता है

तेरी तकलीफ में, मेरी पेशानी पे बल आएं
सजदा करे खुदा को तू, यक ब यक हम निकल आएं
तेरे सफर में, मैं मीठा दरिया बन जाऊं
मेरे ख़्याल में, तू ज़िन्दगी सा लगता है

इन अज़ाबों को भी, हम सबाब कर लेंगे
अभी ज़िंदा हैं, कभी फिर कब्रें मज़ार कर लेंगें
इन लिहाफों से बेशक, पैर बाहर हैं अपने
तू अगर साथ है तो,  हौसला सा लगता है

साथ हम चलते हैं, तो ज़िन्दगी आसां होगी
पास में कुछ न सही, फिर भी कुछ दौलत होगी
जिन दरख्तों ने, ज़र्द पत्तों का दामन छोड़ा है
उन दरख्तों से भी पूछो, क्या भला लगता है

आंसुओं से आदमी, आदमी से लगता है......


दखलन भोपाली

Post a Comment

0 Comments