अभी तो बहुत कुछ, कहना और सुनना बाक़ी है
अभी तो बस मिसरा सुना है, मियाँ ग़ज़ल बाक़ी है
बड़ी लज़्ज़त से पढ़ते हो मेरा लिखा तुम सब
अभी रूह के ज़ख़्मो का, बयां होना तो बाक़ी है
बड़े मुख़्तलिफ़ अंदाज़ है, सुनने और कहने के
मगर सच का मुक्कदस आग में, जलना तो बाक़ी है
हरेक बच्चे के हाथ में कलम दे दूँ, यह ज़िद थी
मगर बच्चे के पेट को अभी रोटी, मिलना तो बाक़ी है
बना के देता है तुमको मकां जो मंगलू रहने को
अभी उसके सर को भी, छत मिलना तो बाक़ी है
कभी सुनाएंगे कोई बेहतर ग़ज़ल ज़िन्दगी पे हम
बहुत कुछ कहना सुनना है, मगर कुछ फ़र्ज़ बाक़ी है
दखलन भोपाली..
0 Comments