Ticker

6/recent/ticker-posts

औरत

*औरत*
जला कर आंख का आंसू काजल बनाया है।
कि उसने पैर की जंजीर को पायल बनाया है।

माथे पे चमकते सूरज ने तेरी आबरू रख ली।
कि सिर पे उसने तेरे नाम का दावानल सजाया है।

कभी सोचा है इक बार दिल की गहराई से तुमने।
कि कैसे उसने तेरे मकां को घर बनाया है।

तुम्हारे सर पे जिस औरत ने हाथ रख्खा था।
उसी औरत ने तुमको किसी काबिल बनाया है।

भटकते रहते गलियों में या हो जाते गर्क ठेके पे।
जो साया साथ चलता है, उसने तुम्हें वालिद बनाया है।

दखलन भोपाली

Post a Comment

0 Comments