जाहिलों को सर पे बैठाने का चलन है
आजकल लाशों पे बैठ के, खाने का चलन है
जाहिलों को जब से मसनद नशीं करे हो
कमज़ोर के घुटनो पे, आने का चलन है
मुँह में हाथ डाल के, निवाला निकाल लें
निवालों की जांच अक्सर, हो जाने का चलन है
तुम्हारी सम्त आये हैं तो पाप धुल गए
अपनी जगह रहो तो, जल जाने का चलन है
संदीप श्रीवास्तव.........
0 Comments