Ticker

6/recent/ticker-posts

मर्ज़ कैसा भी हो दवा कीजिए

मर्ज़ कैसा भी हो, दवा कीजिए
यूँ न हर बात में दुआ कीजिए

कर्ज जिसका भी हो, चुकाना ज़रूर
फ़र्ज़ जैसा भी हो, अदा कीजिए

कागज़ों के बदले ईमान बिक गए
अब ज़िंदगी से कैसे वफ़ा कीजिए

मंदिर, मस्ज़िद में भी कोई रहता तो है
अब न यूँ ज़ोर से मशविरा कीजिए

यूँ फटेहाल घूमे हैं जो आदमी
कुछ इनके लिए तब्सिरा कीजिये

बहुत सीने फुला के घूमे हैं मर्द
कुछ औरतों को भी रास्ता दीजिये

अब यहाँ पे सियासत में सिर्फ़ कौव्वे मिलें
कुछ हंसों को भी मसनद नशीं कीजिये

इश्क़ के बागीचों में जहाँ  नफ़रत पके
उन दरख्तों को बेशक गिरा दीजिए

भूख दुनियाँ को निगलेगी एक दिन यहाँ
भूख को अब जड़ से मिटा दीजिए

संदीप श्रीवास्तव

Post a Comment

0 Comments