Ticker

6/recent/ticker-posts

कुंठा

KUNTHA

मेरी अंतरकलह ने शायद मुझे तोड़ दिया था
रास्ता कहीं और था कहीं और मोड़ दियाा था
जिस दिन मेरी चेतना लौटी बहुत कुछ खो गया था
हर वो शख्स जो कद्दावर और बड़ा था, बौना हो गया था
क्या मैं बड़ा हो रहा था।
तभी अँधेरे मे अपने आपको अकेले पा मुझे यह भान हुआ
कि इस अपना सा कही जाने वाली भीड़ का मैं अलग ही हिस्सा हूँ
जो ख़त्म हो चुका मगर अनायास एवं असहजता से खींचा जा रहा एक किस्सा हूँ
बहुत से मर्मस्पर्शी सिद्धान्तों एवं रिश्तों का तेज कम होने लगा था
मैं शायद बड़ा होने लगा था।
अपने चेहरे पर निर्विकार भाव स्थापित करने के प्रयत्न मे एक परिवर्तन यह हुआ
कि अपनी कुंठा को अपने क्रोध और उत्साह के पीछे छुपा लेने का मैं अभ्यस्त हो गया था
निसंदेह अब मैं बड़ा हो गया था.....

Post a Comment

0 Comments