वो साहिबे मसनद हैं, पर भगवान नहीं हैं
कहने को सब कुछ हैं, बस इंसान नहीं हैं
कुछ इस तरह बुझाई, मेरे आशियाँ की आग
कि जलने को भी घर में, अब समान नहीं है
कश्कोल खाली रह गए, दुआएं बहुत मिलीं
यहाँ जीने को गरीब के, कुछ सामान नहीं है
एक मासूम सो रहा है सड़क पे घोड़े बेंचकर
शायद के जिस्म में उसके, अब जान नहीं है
रहबर से गिला करते हैं, रहज़न को छोड़िये
बस आदमी को इंसान की, पहचान नहीं है
जला के झोपड़ी रोशन महल करते चलो
यह कायदा है इस दौर का, अहसान नहीं है
जो बात करते हैं ,रिवायत की रहनुमाई की
खुद उनके भी दिल में अब ईमान नहीं है
इबादतगाहों में रोज़ जुटते हैं सर बहुत यहाँ
मज़हब और खुदा तो सड़को पे हैरान कहीं है
संदीप श्रीवास्तव
0 Comments