मेरी साँसों पे अब आपका इख़्तियार है शायद।
आ जाओ, जिस्म में रूह उधार है शायद।।
आसपास बहुत भीड़ है अपनो की परायों की
तुम नहीं साथ मेरे पर खुमार है शायद।।
हम जिस्म बदलने को बेताब खड़े हैं दख़लन।
रूह को बस तेरा इंतज़ार है शायद।।
तुम्हें न हासिल है, दिल को सुनने का शिफ़ा।
हमें ही हासिल, यह हुनर यार है शायद।।
तुम्हें पता है न मैं बेचैन कितना हुआ था, जो दूर हुआ।
तुम भी बैचेन, किसी का इंतज़ार है शायद।।
संदीप श्रीवास्तव
0 Comments