उसने कितनी चाँद पे गज़लें कह डालीं
हम भूख पे नग़्मे लिख लिख कर बेज़ार हुए
उसने इश्क़ में दुनियाँ को मेहबूब किया
हम ग़ुरबत में बिक बिक के बाज़ार हुए
एक जमाना ऐसा था, हम भी आशिक़ थे
फिर भूख की किस्मों से हम दो चार हुए
एक वक़्त था, चाँद में पारियां देखा करते थे
आज वक़्त है, चाँद में रोटी के दीदार हुए
उसने तो मोती चुनकर , सीपें फेंक ही दीं
हम आँखों के मोती के खरीददार हुए
जब जब सच का परचम फहराने निकले
पीठ पे मेरी झूठों के ही वार हुए
हमने भूख को व्यास बनकर घेरा था
रोज़ नई इक भूख से सब लाचार हुए
संदीप श्रीवास्तव
0 Comments