Ticker

6/recent/ticker-posts

हम दरख्तों को

हम दरख्तों को काट कर मकान बना ही लेंगे।
फिर उनमें हर जानिब, रोशनदान बना ही लेंगें।।

फूल गुलशन के सारे, यूँ मर भी जाएं तो क्या।
हम नकली फूलों का गुलदान बना ही लेंगे।।

जिस्म भरता रहे साँसे यहाँ, लिफ़ाफ़ा बनकर।
दिल को बीमार, रूह को श्मशान बना ही लेंगे।।

कल ज़रा फिसले थे तो, दरकार सहारे की थी।
वक़्त है ऐसा कि, कुँए में छलांग लगा ही लेंगे।।

कभी जज़्बातों के समंदर में गोते लगाते थे हम।
रिश्तों को रस्म, आँखों को रेगिस्तान बना ही लेंगे।।

यह ज़रूरी तो नहीं, साथ रहना मुनासिब ही लगे।
आँगन में दीवार ज़रूरी है, दीवार उठा ही लेंगे।।

आजकल दिल भी बदल जाते हैं, दौलत हो तो।
एक दिनअपने मतलब का दिल लगा ही लेंगे।।

दखलन भोपाली

Post a Comment

0 Comments