वो किनारे पे ही रहे बैठे, मुझसे किनारा करके
उसपे पूछा है मेरा नाम किसी से इशारा करके
उसने साहिल पे की गुफ़्तगू लहरों से बहुत
मैं समंदर में फंसा हूँ , उल्फ़त में ख़सारा करके
वहाँ साहिल पे सफ़ीना भी था पर क्या कीजे
उसने देखा ही नही उस जानिब नज़र भर के
जिसकी आँखों में देखा किये दुनियां अक्सर
उसने भी कर लिया सौदा, मुझे बेचारा कर के
अब तो दुनियां पे भरोसा न ख़ुदा से उम्मीद
हमने भी कर लिया अपना उन्हें, पराया करके
दखलन भोपाली
0 Comments