हँसने को काफी बातें हैं, रोने को बस एक ही ग़म।
कैसे ज़िंदा रह पाएंगे, एक शराफत और इक हम।।
कितने सावन निकल गए, कितने सेहरा पार हुए।
मंज़िल को पाने की ख़ातिर, पूरी दुनियाँ भटके हम।।
अपने में न आप को खोजा, बस बाहर इबादत की।
काम न आया कुछ भी मेरे, अल्ला, ईसा और श्री कृष्ण।।
मेरी आँखों से अश्क़ों ने जब बाहर का रुख किया।
जिस्म रूठ कर हमसे बोला, रूह को नहीं रखेंगे हम।।
भूख यहाँ पर अक्सर हमको कड़वे सच से मिलवाती है।
भूखे बच्चे, बिकती औरत, इक बीमार सी शह हैं हम।।
दख़लन भोपाली
0 Comments