Ticker

6/recent/ticker-posts

जब ग़मों की स्याह रात मुँह चिढ़ाती है

जब ग़मों की स्याह रात मुँह चिढ़ाती है।
पूनम का चांद कागज़ पे निकल आता है।।

जब भी दिखता है मुझे, कोई भूखा बच्चा।
जेब में, दिल में,जो कुछ हो, निकल जाता है।।

खूब ले दे के दूल्हा जब है कोई बिकता यहाँ।
खरीदने वाले का अरमान निकल जाता है।।

किसी की बेटी को बना के बहु सताने पे।
आपके अंदर का इंसान निकल जाता है।।

चांदनी रात में, ज़िस्म जब बिकता है कहीँ।
इन समाजों का बस, ईमान निकल जाता है।।

इन रिवायतों से, लाख बेहतर लगे गाली मुझे।
कम से कम दिल का तूफान निकल जाता है।।

दख़लन भोपाली

Post a Comment

0 Comments