Ticker

6/recent/ticker-posts

जब जब मेरा दामन चाक करोगे नफ़रत से


जब जब मेरा दामन चाक करोगे नफ़रत से।
एक ग़ज़ल को फूल बनाकर, तेरे मुँह पर मारूंगा।।

उम्मीदों को तुम जब नकली, ख़ुर्शीदों से झुलसाओगे।
बारिश का एक रैला लाकर, तेरे मुँह पर मारूंगा।।

मज़हबों को ढाल बनाकर जब होगी ख़ू की होली।
अपनेपन का रंग बनाकर, तेरे मुँह पर मारूंगा।।

हैवानों में जब भी ढूँढोगे, तुम भगवान यहाँ।
मैं प्रकाश का तीर बनाकर, तेरे मुँह पर मारूंगा।।

तख़्तनशीं जब नाजायज़, हरकत पे आ जायेगा।
लोकतन्त्र को पीर बनाकर, उसके मुँह पर मारूंगा।।

जब-जब हिम्मत रहज़न मेरी, वहशत बनके तोड़ेगा।
हिम्मत की नज़ीर बना के रहज़न के मुँह मारूँगा ॥

दख़लन भोपाली

Post a Comment

0 Comments