Ticker

6/recent/ticker-posts

जालसाज़ों का शहर

हर कदम पे गड्ढे हैं, कदम कदम पे जाल हैं।
जालसाज़ों का शहर है, दूर से बच के निकल।।

जुगनु है तो बीच पत्तों के छुप भी जाएगा।
है अगर ख़ुर्शीद, तो फिर तान के छतरी निकल।।

यहाँ सभी हैं अधमरे, बस मरे मरे से जी रहे।
न कभी इनको जगाना, बांध के चुप्पी निकल।।

दिखे किसी की आँख नम, न तवज्जो दीजिये।
अश्क़ थोड़े तुम बचाना, बांध के पट्टी निकल।।

जाहिल ख़ुदा बने हुए, आज आदमी के ऐब से।
सजदे में तू सर झुकाना, ले के आरती निकल।।

अभिशप्त जीवन हो गया, पर घमंड विकराल है।
इल्म की दुकान छोड़, न ले के आईना निकल।।

गर किसी से अड़ लिए, तो रूह हो जाएगी फना।
मुँह पे चापलूस की, रंगी नियत ले के निकल।।

दख़लन भोपाली

Post a Comment

0 Comments