Ticker

6/recent/ticker-posts

राख का ढेर हूँ उड़ जाऊंगा

राख का ढेर हूँ, मैं उड़ जाऊंगा एक फूँक में।
चोर साले मेरी अस्थियां तक चुरा के ले गए।।

जीते जी बिस्तर पे लेटा, मैं क्या देखा किया।
मिलने आये जो मुझे, मेरी गड्डी चुरा कर ले गए।।

एक एक करके मेरी, उंगलियों को खाली किये।
मेरे बच्चे उंगलियों से, अंगूठियां चुरा कर ले गए।।

था इकट्ठा सारा कुनबा, मेरा सफर था आखिरी।
साले मेरे देखिये, साले वसीयत चुरा कर ले गए।।

जिस ने डाला था गंगाजल, मेरे मुँह में अंत में।
हाँ वही पंडित जी मेरा, चश्मा चुरा कर ले गए।।

भाई मेरे ज़रा व्यस्त हैं, वो सीधे मरघट आएंगे।
मियाँ, मोहल्ले वाले मेरी, अर्थी उठाकर ले गए।।

डूबने वाले को बस तिनके का सहारा ही बहुत।
खाना पकाने वास्ते, जली लकड़ी उठा कर ले गए।।

संदीप श्रीवास्तव

Post a Comment

0 Comments