बाद मुद्दत के कोई चमका है।
मेरी आँखों में रोशनी की तरह।।
हाँ, उसने छेड़ी तो है एक ग़ज़ल।
तपते सहरा में, बारिशों की तरह।।
यूँ यक-ब-यक रूबरू हुए मुझसे।
स्याह रातों में, जुगनुओं की तरह।।
ख्वाहिशें पत्थर बनी थीं, आँखों में।
आँख में आ गए, मोतियों की तरह।।
तय है, यक़ीनन कुछ अच्छा होगा।
अमावस में आये हैं, पूनम की तरह।।
दख़लन भोपाली
0 Comments