शिकम की आग लिए , आँख में आब लिए।
मैं गुज़र रहा हूँ, तेरी गली से एक ख़्वाब लिए।।
ए सियासत तुझे शर्म से हासिल भी क्या हो।
तू बहुत खूबसूरत है, सर पे इतने अज़ाब लिए।।
कितने मासूम-ओ-जवां, हो गए मरहूम पता है न।
तेरी चांदनी रातों का चमकता माहताब लिये।।
मज़हबों को भी जंग का ज़रिया किया है तुमने।
पुजारी, मौलवी सब खड़े हैं, हाथों में तेज़ाब लिए।।
एक रोता हुआ बूढ़ा शजर, मिला तो है मुझको।
बिना पत्ते परिंदों के, कोटर में एक आग लिए।
कबूतर जितने थे, कैद हैं, बस सीखनेे हुनर तेरा।
उड़ाये जाएंगे, सुकूँ और अमन के ख़िताब के लिए।।
दख़लन भोपाली
0 Comments