मैं जब भी सवाल करता हूँ
तुम उस पर सवाल करते हो
तुम्हें ऐसा तो नहीं लगता न
कि तुम बड़ा कमाल करते हो
जब निकले है कोई परी घर से
घूर के कायम मिसाल करते हो
छिने निवाला तो चुप, रहते हो
बेवजह तुम वबाल करते हो
मेरी तकलीफ़ से पेशानी पे शल
पर क्या दिल में मलाल करते हो
बहुत देते हो ताने तुम औरों को
कभी खुद का ख़याल करते हो
आप शौक़ ऊँचे रखते हो मियाँ
पैसा किसका इस्तेमाल करते हो
ज़रा सी बात को पर्वत बना डालो
करतब ये बेमिसाल करते हो
जाहिलों को सर पे चढ़ा के खुश हो
रहज़न का इस्तिकबाल करते हो
शिकम की आग से डर कर रहो
क्यों रोज इसमें राल भरते हो
कभी आँख मिलाओ पानी वाली
देखेंगे तुम क्या इस्तेमाल करते हो
दख़लन भोपाली
0 Comments