Ticker

6/recent/ticker-posts

आजकल ख़्वाब भी क्या आते हैं

मुझको ख़्वाब भी क्या आते हैं।
बस हाथ में खंजर दिखाई देते हैं।।
पास आते हैं, जब ख़्वाब में साये।
मुझको वो रहबर दिखाई देते हैं।।

अक्सर गुलशन में घूमा करता हूँ।
अक्सर फूलों को चूमा करता हूँ।।
एक गुल से जो मुख़ातिब मैं हुआ।
कुछ लहू के धब्बे दिखाई देते हैं।।

किसने तितलियों को मारा होगा।
कौन इतना भी बिचारा होगा।।
ज़ेहन से बेशक़ अपाहिज होगा।
क्यों ऐसे मंज़र दिखाई देते हैं।।

दख़लन भोपाली

Post a Comment

0 Comments