स्याह रातों का एक सौदागर।
बन के ख़ुर्शीद, उजाले बेंचे।।
नादीदा सहरा में, जैसे कोई शातिर।
मीठे दरिया की कहानी बेंचे।।
अब खुशियों से भी घिन आने लगी।
स्याह रात ग़म की है डराने लगी।।
ऐसे शख्स कैसे बने दुनियाँ में।
मौत पे जो मीठी सिवइँया भेजे।।
मेरा मुंसिफ बहादुर है बड़ा।
ऐसा हालात बताते हैं मुझे।।
जैसे डरकर किसी कुत्ते से कोई बच्चा।
अपने हाथों का निवाला फेंके।।
दखलन भोपाली
0 Comments