कौन कहता है, पानी को तुम शराब कहो।
कौन कहता है, काँटो को तुम गुलाब कहो।।
ज़िंदगी जैसी तस्वीर दिखाए, देखो ना।
कौन कहता है, अज़ाबों को तुम सबाब कहो।।
कौन कहता है, फकीरों को तुम नवाब कहो।
कौन कहता है, किताबों को तुम खराब कहो।।
काट लेते थे अंगूठे तो गुरु पहले भी।
कौन कहता है, अंधेरों को आफ़ताब कहो।।
कौन कहता है, ख़्वाहिशों को तुम ख़्वाब कहो।
कौन कहता है, मुझसे तुम हर बात कहो।
ख़्वाहिशें जायज़ हैं, तो जीत लो इनको।
कौन कहता है, अमावस को चाँद रात कहो।
कौन कहता है, अश्क़ों को तुम आब कहो।
कौन कहता है, मेहबूब को माहताब कहो।।
भूख को भूख कहो, आग को आग कहो।
कौन कहता है, दख़लन को तुम मजाज़ कहो।।
दखलन भोपाली
0 Comments