काफ़िये हमेशा से, कमज़र्फ बड़े होते हैं।
जब भी मिलते हैं, बड़े मसले खड़े होते हैं।।
रोज़ ही करते हैं, मिसरे हमको घायल ।
रोज़ नए ज़ख़्म मेरी रूह पे पड़े होते हैं।।
एक ग़ज़ल जब मुकम्मल होकर गूंजे।
नींव में उसकी कई दर्द दबे होते हैं।।
एक शायर रोज़ मरता है, इतना तय मानो।
बस जनाज़े में कई ख़याल खड़े होते हैं।।
दखलन भोपाली
0 Comments