Ticker

6/recent/ticker-posts

जीवन को गाली लिख दिया

कागजों पे भैंसें मर गयीं, खोदे गए कितने तालाब।
स्याह रातों को उसने, शब चाँद वाली लिख दिया।।

चलती रहीं बस फ़ाइलें, बाबुओं की मेज पर।
उसने चंद टुकड़ों में, अमावस को दीवाली लिख दिया।।

देह गिरने से यहाँ पर कुछ क़तारें कम तो हुईं।
काला धन गायब रहा, चोरी दलाली लिख दिया।।

जिसने भूमि के उर से,  निवाला निकाला था कभी।
उसकी पेशानी पे भी, सियासत ने सूली लिख दिया।।

मर गए मासूम कितने, रोकी ऐसी हवा सरकार ने।
उसपे ग़म कि कागजों पे, है खुशहाली लिख दिया।।

वेदना और चेतना की बात जो लिखने लगा।
मैंने भी अपनी ग़ज़ल में, जीवन को गाली लिख दिया।।
संदीप श्रीवास्तव

Post a Comment

0 Comments