मरते बच्चे, घुटते लोग, पर बस्ती आबाद है।
आज मेरा दिल गोरखपुर है, रूह फर्रुखाबाद है।
गोदी से किलकारी गायब, आँखों में सैलाब है।
आज मेरा दिल गोरखपुर है, रूह फर्रुखाबाद है।
दिल को ढांढस बंधा चुके थे, यह अगस्त का श्राप है।
आज मेरा दिल गोरखपुर है, रूह फर्रुखाबाद है।
मठाधीश सत्ता धारी हैं, क्यूँ मानवता बर्बाद है।

0 Comments