Ticker

6/recent/ticker-posts

फिसलना चाहते हो

क्या ख़्वाहिश मुकम्मल करना चाहते हो।
तुम क्यूँ मुझे हासिल करना चाहते हो।।

अभी दरिया हो, सब्र करो, मचलते क्यूँ हो।
अभी से क्यूँ समंदर को निगलना चाहते हो।।

बहुत कुछ है तुम्हारे पास, मुझे तो बख्शो।
मुझे भी लूट के तुम, हाथ मलना चाहते हो।।

मुझे कुछ काम बाक़ी हैं, जो तुमसे ज़रूरी हैं।
मुझे क्यूँ अपने शौक़ में, मसलना चाहते हो।।

प्रेम, प्यार, इश्क़, मोहब्बत, उल्फ़त, समझिये।
बार-बार तुम क्यूँ इसमें फिसलना चाहते हो।।

साथ चलिये, चलते हैं बदन का हिस्सा बन के।
बेवजह सूरतों पे क्यों,  तुम टहलना चाहते हो।।

दख़लन भोपाली

Post a Comment

0 Comments