यूँ बेवजह बात को उलझाओ न।
इस तरह ख़ुद को भी बहलाओ न।।
हम तीरगी से निकलें तो उजाला हो।
यूँ ही ख़ुर्शीद को दीया दिखलाओ न।।
चाँद, मेहबूब, मय, साक़ी अब छोड़िये।
अब भूख को निवाले से मिलवाओ न।।
आप गर्क हुए हैं,अपना मुकद्दर लेकर।
अब हाथ की लकीरें और पढवाओ न।।
आशिक़ मिजाज़ शायरों से तंग आ गया।
अब मुझसे इश्क़ पे ग़ज़ल पढवाओ न।।
यहाँ कैद है किस्मत अमीर की गरीबी तले।
यह दौर बड़ा मुश्किल है, संभल जाओ न।।
दख़लन भोपाली
0 Comments