Ticker

6/recent/ticker-posts

बस रहने दे

साम, दाम, दंड, भेद, थोडा विभेद- बस रहने दे।
जानवर और इंसान, कौन है महान-बस रहने दे।।

आरती, अज़ान, हिन्दू, मुसलमान-बस रहने दे।
भूत, भविष्य छोड़, थोड़ा  वर्तमान- बस रहने दे।।

मन मे भगवान, सरहद पर जवान- बस रहने दे।
पेट मे अन्न, कपड़ों में बदन - बस रहने दे।।

मन की है बात, न तोड़ जज़्बात -बस रहने दे।
थोडा तकक्लुफ, थोड़ी मुलाकात-बस रहने दे।।

जेब में धन और बात का वजन-बस रहने दे।
कायरों पे ज्ञान, वीर का अपमान-बस रहने दे।।

दखलन भोपाली👇
😉कृपया रहने दे का मतलब हर जगह सही लगाये।

Post a Comment

0 Comments