Ticker

6/recent/ticker-posts

इश्क़

जो हो इश्क़ में ख़सारा, समझ न आता है।
फिर अक्ल का इशारा, समझ न आता है।।

बहुत महीन, कच्चा सा धागा है यह इश्क़।
इसका उलझना-टूटना, समझ न आता है।।

कूवते-ए-इश्क़ की, कभी जाँचिए न हद।
जहाँ से लड़ना- झगड़ना, समझ न आता है।।

इसका अहसास है, इतना तीखा-मीठा।
कैसी इश्क़-ए- लज़्ज़त, समझ न आता है।।

है इश्क़ दुश्मन को दोस्त बनाने का हुनर।
ये जो हो जाए दुश्मन, समझ न आता है।।

हमको भी तो डसा था, इश्क़ ने एक मर्तबा।
ज़हर का चढ़ना-उतरना, समझ न आता है।

उनको तो हो जाता है, हर बार नया इश्क़।
यह बार-बार का मुकरना, समझ न आता है।।

रूह बन के क़फ़स, कैद कर लेती है मेहबूब।
फिर क्या सजना-संवरना, समझ न आता है।

दख़लन भोपाली

Post a Comment

0 Comments