Ticker

6/recent/ticker-posts

इश्क़ ने पूछा तो है

इश्क़ ने पूछा तो है, क्या हमको मिला, क्या हमने दिया।
हम ग़मगीन थे, बर्बाद थे, लिखते रहे, बस चर्चा किया।।

इस शहर ने क्या है दिया, हमको तो बस रुसवा किया।
वो तो यहाँ आबाद हैं, हम ही हैं बस, कुछ गुमशुदा।।

आँखों से पढ़ने लिखने की, कोशिश तो हमने की मगर।
वो कह न सके, हम पढ़ न सके, वक़्त ही ज़ाया किया।।

वैसे तो मुफ़लिस था में, दौलत थी, उल्फ़त की मगर।
कुछ न मिला, कुछ न दिया, कासा यूँ ही ख़ाली रहा।

उसने कभी पूछा नहीं, कहने की मैंने, ज़हमत न की।
उस चाँद में इक दाग है, इस चाँद में, है धोखा भरा।।

मैंने तो बस यह था कहा, चलना है तो, संग ही चलें।
उसने कहा तुम हो ज़मीं, और हम है इक बादल ज़रा।।

इश्क़ ने पूछा तो है...............
दखलन भोपाली

Post a Comment

0 Comments