Ticker

6/recent/ticker-posts

इश्क़ के दाग़

इश्क़ के दाग़ गहरे तो हैं।
मुझको सारे ऐब घेरे तो हैं।

पूछो न ज़ख़्म किसके हैं।
ये सारे ज़ख़्म तेरे तो हैं।।

आँखे सच बोलती ही नहीं।
आँखों में अश्क़ के डेरे तो हैं।।

राज़ हमेशा छुपा के रखिये।
राज़ पे दिल के पहरे तो हैं।।

हवा खिलाफ है तो हो बेशक़।
मेरे ख़्वाब अभी सुनहरे तो हैं।

सबको सब कुछ कहाँ हासिल।
यहाँ कुछ शख्स, जगह घेरे तो हैं।।
दखलन भोपाली

Post a Comment

0 Comments