वो मेरा इम्तिहान लेते हैं।
या कहें, मेरी जान लेते हैं।।
सवाल दागते हैं मेरे ऊपर।
तो हम, चुप्पी तान लेते हैं।।
रिश्ते जब बरसने लगते हैं।
हम अपनी, छतरी तान लेते हैं।।
आँख जब दिखाते हैं हमको।
हम चुप रह कर, उफ़ान लेते हैं।।
है रंजिश मगर इश्क़ तो है उनसे।
कुछ भी हो, वो हमपे जान देते हैं।।
करना है जंग तो दुश्मन से करेंगे।
यूँ ही नहीं, हम तेग तान लेते है।।
दखलन भोपाली
0 Comments