नफ़्स-नफ़्स हबाब जैसा लगे।
मुझको जीवन सराब जैसा लगे।।
मैं शाख़ पे बैठा हुआ परिंदा हूँ।
पत्ता पत्ता यूँ अज़ाब जैसा लगे।।
ख़्वाब अब देखने से हासिल क्या।
ज़िंदा रहना ही ख़्वाब जैसा लगे।।
ख्वाहिशें तोड़ी गईं इस तरह मेरी।
अश्क़ आँखों में, तेज़ाब जैसा लगे।।
कुंए खोदने का आदि था सहरा में।
अब तो सहरा ही आब जैसा लगे।।
सब ज़रूरत का खेल है दख़लन।
जो जुगनु भी आफ़ताब जैसा लगे।।
दख़लन भोपाली
0 Comments