Ticker

6/recent/ticker-posts

उसकी तकलीफ़

उसकी तकलीफ़ से तंग आकर।
उसके अश्क़ों ने ख़ुदकुशी कर ली।।

अंधेरा इतना घना हो चला था।
ख़ुद घर ने जलकर रोशनी कर ली।।

जब भी हयात हुई नीम की तरह।
आहों ने घुलकर चाशनी कर ली।।

जिस्म से साँसों की पकड़ छूटे न।
इस वजह दोस्तों से दुश्मनी कर ली।।

दख़लन भोपाली

Post a Comment

0 Comments