Ticker

6/recent/ticker-posts

बाज़ दफा कुछ मसले

बाज़ दफा कुछ मसले मुश्किल होते हैं।
बाज़ दफा मैं खुद ही उलझा रहता हूँ।।

बाज़ दफा चिडियें छत पर आ जातीं हैं।
बाज़ दफा मैं दाना चुनता रहता हूँ।।

बाज़ दफा आंखों से बारिश होती है।
बाज़ दफा मैं सपने बुनता रहता हूँ।।

बाज़ दफा बातों के मतलब होते हैं।
बाज़ दफा में ख़ुद से बातें करता हूँ।

बाज़ दफा मुझको बहलाया जाता है।
बाज़ दफा मैं रूठा रूठा रहता हूँ।।

बाज़ दफा जीने की इच्छा होती है।
बाज़ दफा में दिल में घुटता रहता हूँ।।
दख़लन भोपाली

Post a Comment

0 Comments