Ticker

6/recent/ticker-posts

पिटारा

आज इक ख़्वाहिशों का पिटारा चोरी हो गया।
चीज़ें कुछ लेनी थीं, वो कागज़ चोरी हो गया।।

जेब से पुर्ज़ा जो निकला, तो लगा कुछ यूँ हमे।
चाक के ऊपर से अनगढ़, मटका चोरी हो गया।।

कीमती इतना था, सहरा में जैसे पानी का कुआं।
और कुएँ से अचानक, मीठा पानी चोरी हो गया।।

कितनी खुशियाँ कैद थीं पुर्ज़े में लफ्ज़-ए-बदन।
एक बदन से जैसे उसका, साया चोरी हो गया।।

ख़ाक में उड़ता हुआ जो मेरे सीने से आ लगे।
मैं झपटकर लूट लूंगा, जो वादा चोरी हो गया।।

कैसे लौटूंगा में, अपने चेहरे पे लादे नकली हंसी।
टूटा फूटा ख़्वाब था इक वो भी चोरी हो गया।।

फोन कर लेता हूँ शायद आधा अधूरा याद हो।
जंग लड़ने चला था, मेरा खंजर चोरी हो गया।

दख़लन भोपाली

Post a Comment

0 Comments