मैंने अपना गिरेबाँ तार तार किया।
आज ख़ुद को मैंने बाज़ार किया।।
किसी की चंद ख़्वाहिशों के लिए।
अपने वजूद को गुनहगार किया।।
इश्क़ आंखों में अश्क़ लाया मगर।
मैंने अश्क़ों को भी खुमार किया।।
यह गुनाह मैं छुपा भी सकता था।
मगर मैंने इसका इश्तिहार किया।।
बात दिल में रहती तो घुटन होती।
इसलिए मैंने यह इजहार किया।।
हालात के थपेड़े बहुत तूफानी हैं।
इसलिए खुद को यूँ दीवार किया।।
दख़लन भोपाली
0 Comments