सियासत में जमघट बहुत हैं।
लीडर यहाँ हलकट बहुत हैं।।
हम लीडर पे तंज कसते हैं।
बाबू भी यहाँ शातिर बहुत हैं।।
जिस्म को नोंच कर छोड़ते हैं।
सियासत में साधु बहुत हैं।।
रंगेसियारों से बचकर निकल।
सियासत में खतरे बहुत हैं।
स्याह रातों को उजाले कह दें।
ऐसे यहाँ मुंसिफ़ बहुत हैं।।
रास्ता दिखा के लूट लें जो।
ऐसे यहाँ रहबर बहुत है।।
सलाखें शर्म से टेढ़ी हुई हैं।
ऐसे यहाँ थाने बहुत हैं।
जो तीरगी को उजाले बताएं।
ऐसे यहाँ सूरज बहुत हैं।।
सुना है जंग जारी हैं यहाँ पर।
सियासत में कबूतर बहुत हैं।
गिद्ध काबिज़ यहाँ गुम्बदों पर।
यहाँ आदमी मरते बहुत हैं।।
ग़ुरबत के हिस्से आयी गुलामी।
सियासत में हिस्से बहुत हैं।
जो मेरी किस्मत लिखता है।
उसके और धंधे बहुत हैं।।
मंदिर, मस्जिद ही बनेंगे अब तो।
इन के लिए चंदे बहुत हैं।
यह हवा खा गई मासूम बच्चे।
सियासत में आंधियां बहुत हैं।।
बाबरों ने खूब लूटा मुल्क मेरा।
फिर भी यहाँ कब्रें बहुत हैं।।
राम तंबू में बिराजे हंस रहे हैं।
बोले हैं, यहाँ पुजारी बहुत हैं।।
यह मेरा इलाका, वो तेरी हद।
सियासत में काबिले बहुत हैं।।
दख़लन भोपाली.....
0 Comments