Ticker

6/recent/ticker-posts

मसअले तमाम हो जाएं

किसी दिन बैठें, तो बातें तमाम हो जाएं।
जितने मसअले हैं, सब तमाम हो जाएं।।

हमने पोशीदा रखे हैं, मसअले काफ़ी।
बाहर आ जाएं, तो रिश्ते तमाम हो जाएं।

जब रिश्ते बने नीम, तो कुछ यूं भी हुआ।
कुछ रहे संदल, अजगर तमाम हो जाएं।।

जब रहा घर तो दीवारें उठीं थीं दख़लन।
क्या करें हम, जब घर ही तमाम हो जाएं।।

मैं तवज्जो का मरकज़ ही नहीं "दख़लन"।
मैं जो कह दूं, तो मरकज़ तमाम हो जाएं।।

हयात-ए- सहरा का सफ़र, अब है तन्हा।
या ख़ुदा है दुआ, हम दरिया तमाम हो जाएं।।

उसने थामा है मेरा हाथ, बड़ी मुश्किल में।
निस्फ़ सफर में ही, मुश्किल तमाम हो जाएं।।

हम भी आजिज़ आये,  सफर की हिद्दत से।
अब यह शिद्दत है, दख़लन तमाम हो जाएं।।

दख़लन भोपाली

Post a Comment

0 Comments