कैसे गुज़रेगी स्याह रात कुछ बताएं तो।
इस अँधेरे में कोई जुगनु लाएं तो।
आग को आग से बुझाने का हश्र समझें।
कहीँ से आँख का पानी लाएं तो।।
यूँ सियासत की नंगी दुनियाँ में न रहिये।
उजड़ी बस्ती को ज़रा सजाएं तो।।
रोटियां नांचती हैं, ख़्वाहिशों में गरीब के।
पीठ से पेट को अलग कराएं तो।।
कितने सपने सलीब पर लटके होते हैं ।
कभी मसनद नशीं को बतायें तो।।
दखलन भोपाली
0 Comments