जिसको देखो ऐब दिखाता रहता है।
हर रिश्ता अब तेग दिखाता रहता है।।
मुझको वक़्त ने कैसे लूटा किश्तों में।
लम्हा लम्हा मुझको बताता रहता है।।
जब मुझको कुछ पैसों की दरकार हुई।
हर रिश्ता खाली जेब दिखाता रहता है।।
जीवन से कितना कुछ सीखा है हमने।
जीवन कितने खेल दिखाता रहता है।।
आस्तीनों में सांप, ज़रूर पाला करिये।
यह थोड़ा थोड़ा ज़हर पिलाता रहता है।।
जिस्म नया करके जो घूमे क्या हासिल।
दिल वही पुराना, काला काला रहता है।।
सबको हमेशा साथ में लेकर चलना है।
सपने में कोई बुजुर्ग, बताता रहता है।।
नंगा भूखा बोझ है, वो इस पृथ्वी पर।
उसको अक्सर घर यह बताता रहता है।।
आईना खुद में रखता है सौ ऐब मगर।
मुझको मेरा चेहरा दिखलाता रहता है।।
दख़लन भोपाली.....
0 Comments