Ticker

6/recent/ticker-posts

हम जानते हैं

बस जिस्म ही नया है, हम जानते हैं।
दिल तो वही पुराना है, हम जानते हैं।।

रोज़ शाम हमको देता है, नया जाम।
थोड़ा ज़हर मिला है, हम जानते हैं।।

फरिश्ते बन के लूटते हैं, रहज़न हमको।
बाक़ी सब तो छलावा है, हम जानते हैं।।

मुल्क़ का वज़ीर भी पैदल है किसी का।
वो बनियों का आदमी है, हम जानते हैं।।

सरहद पे तमाशे में नुकसान है हमारा।
सब सियासत का इशारा है, हम जानते हैं।।

क़ातिलों की भीड़ में सच है घिरा हुआ।
अब तो झूठों का सहारा है, हम जानते हैं।।
दख़लन भोपाली

Post a Comment

0 Comments