Ticker

6/recent/ticker-posts

रिश्तों में लज़्ज़त

रिश्तों में अब कुछ लज़्ज़त नहीं रही।
मेरी भी अब कोई, इज़्ज़त नहीं रही।।

इस कदर रोशनी के बादल घने हुए।
घर के ख़ुर्शीद की भी, कीमत नहीं रही।।

सब ही भरते हैं यहां दौलतों का दम।
बस पास में किसी के, राहत नहीं रही।।

अकेले ही सफर के यहां, समान कीजिये।
काफिले में किसी के लिए, जगह नहीं रही।।

सच बोलने का मेरा भी, हौसला न हुआ।
उनकी भी सच सुनने की, आदत नहीं रही।।

अब टूटते हैं आंखों से मोतियों के हार।
बाज़ार में इन गहनों की, कीमत नहीं रही।।

यहाँ समंदर में सफ़ीने को हैं ढूंढती लहर।
लहरों को भी साहिल की, आदत नहीं रही।।

दखलन भोपाली

Post a Comment

0 Comments