किस कदर रोशनी भरी है दुनियाँ में।
आँख खोलूँ तो मुझको चुभन होती है।।
मैं चाँद की गर्मी भी नहीं सह पाता।
चांदनी में भी हमको, जलन होती है।।
आपको रास आये इल्म बांटते रहज़न।
हमको उनके इस फ़न से, घुटन होती है।।
अपने करतब से बदलने चला जो दुनियाँ।
उस मदारी के करतब से, कुढ़न होती है।।
पेट का निवाले से तआरुफ़ कब तक होगा।
बातों से कहाँ भूख की आग, ख़तम होती है।
दख़लन भोपाली
0 Comments