Ticker

6/recent/ticker-posts

बोतल

मिलते नहीं थे यार, लगा रिश्ते भटक गए।
जो कल मिले सयाने, मेरी बोतल गटक गए।।

हमने कहा ले आओ पव्वा कुछ कम रह गई।
दोनों के जेब से अचानक बटुए खिसक गए।।

दोनों निहायत भूखे, बाक़ी कुछ भी नहीं छोड़ा।
ककड़ी दबा के खाई, और पापड़ सटक गए।।

कह तो रहे थे तन के, कि पीते हैं काजू के साथ।
फिर क्यों नहीं गले में, उनके मेरे चने अटक गए।।

मियाँ फोकट हैं गज़ब के, शहर में नाम है बड़ा।
स्टार्ट करी गाड़ी बड़ी, और पीकर खिसक गए।।

Post a Comment

0 Comments